*नरसिंहपुर: नाबालिग पर जानलेवा हमला, FIR में ढिलाई का आरोप, आरोपी खुलेआम दे रहे धमकियां!*

नरसिंहपुर !  8 जून 2026  जिले के चीचली थाना क्षेत्र में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने नाबालिग पर डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया।

 

आरोप है कि हमले के दौरान कई लोगों ने मिलकर मारपीट की और धारदार हथियार से वार किया, जिससे गंभीर चोटें पहुंचीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित को इलाज के लिए भेजा गया।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट थाना चीचली में दर्ज कराई गई, लेकिन मामले में गंभीर धाराएं (अजमानतीय) शामिल नहीं की गईं, जिससे आरोपियों को लाभ मिल रहा है। साथ ही एक आरोपी का नाम FIR में शामिल नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं और कहा जा रहा है कि यदि राजीनामा नहीं किया गया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा। इससे पूरा परिवार भयभीत है और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
इसी मामले को लेकर पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सभी नामों को FIR में शामिल करने और गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की।

 

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

28 अप्रैल को पोलखोल ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था.. जिसमें नबालिक जिला अस्पताल में ईलाजरत् भी था!

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!