नरसिंहपुर में साइकिलिंग का महाकुंभ: 13 जून को निकलेगी भव्य साइकिल रैली, बालिकाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह!

नरसिंहपुर। 12 जून 2026 विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर जिले में 13 एवं 14 जून 2026 को दो दिवसीय साइकिल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और बालिकाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

महोत्सव के पहले दिन 13 जून को प्रातः 7 बजे भव्य साइकिल रैली निकाली जाएगी, जिसमें जिले के युवा, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वहीं 14 जून को बालिका एवं महिला वर्ग की साइकिल रेस आयोजित होगी, जो स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर चिनकी मार्ग होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगी।

 

आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रतिभागियों की सुरक्षा, रूट प्लान और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बालिकाएं मैदान पर नियमित अभ्यास कर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही हैं।

 

समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!