*गाडरवारा में महिला का आरोप: जेठ-देवर ने की मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी; थाने में रिपोर्ट न लिखने की भी शिकायत!*

 

नरसिंहपुर गाडरवारा, नरसिंहपुर। 31 जुलाई 2026 जिले के गाडरवारा तहसील अंतर्गत एक ग्राम की महिला ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत पत्र सौंपकर अपने जेठ, जेठानी और देवर पर मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी और घर से निकालने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि डोंगरगांव थाना पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।

शिकायत के अनुसार, महिला अपने पति जिसे सुनाई नही देता है, और दो बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि 26 जुलाई 2026 को उसके जेठ, जेठानी और देवर ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

महिला का कहना है कि घटना के समय उसकी बहनें खाना लेकर घर पहुंचीं और उसके चिल्लाने पर बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसे मकान खाली करने, पति को साथ ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एक आरोपी पर कुल्हाड़ी लेकर धमकाने का भी आरोप लगाया है!

 

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद वह डोंगरगांव थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

नोट: यह समाचार महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी शामिल किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!