*गर्भवती महिला से लगातार मारपीट का आरोप, पिता ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र!*

नरसिंहपुर। 31  जुलाई 2026  एक गर्भवती महिला के साथ कथित रूप से लगातार मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता चंद्रभान बंसल ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता संध्या के साथ उसके ससुराल पक्ष के मनीष वंशकार एवं नीरज वंशकार द्वारा 26 और 27 जुलाई 2026 को लगातार मारपीट की गई। आरोप है कि 26 जुलाई की रात करीब 2 बजे हुई मारपीट में संध्या बेहोश हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उस समय वह लगभग दो माह की गर्भवती थी।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद रात में ही आरोपियों द्वारा पीड़िता के पिता को फोन कर बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद पीड़िता को पहले पिपरिया के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। शिकायत के अनुसार, बाद में उसे नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा मारपीट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!