*IG दौरा और दूसरी ओर हमला! सिमरिया में मारपीट गुंडई का वीडियो वायरल, !*

नरसिंहपुर। 18 जुलाई 2026  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिंदनी रोड स्थित सिमरिया क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राशिद पिता अलीमुद्दीन के घर पर आज शनिवार 18 जुलाई दोपहर 3 बजे करीब 10 से 12 युवक दोपहिया वाहनों से पहुंचे और घर में घुसकर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है की हमलावर हथियार भी रखे हुये थे  मारपीट की। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना ऐसे समय सामने आई है, जब इसी दिन पुलिस महानिरीक्षक (IG) का नरसिंहपुर दौरा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित था। इस बीच शहर में हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की बात भी सामने आ रही है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!