*नरसिंहपुर: तिंदनी रोड के पास घर में घुसकर हमला, 10–12 युवकों पर मारपीट का आरोप, थाना कोतवाली का मामला!*

नरसिंहपुर। 18  जुलाई 2026  शहर के तिंदनी रोड स्थित सिमरिया मस्जिद के पास रहने वाले राशिद नामक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट किए जाने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 12 युवक दोपहिया वाहनों से पहुंचे और घर में घुसकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रॉड, बेसबॉल बैट और अन्य वस्तुओं से मारपीट की।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी एवं सूत्रों के आधार पर है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!