*करेली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार!*

नरसिंहपुर ! 31 अगस्त 2026

करेली। थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 60 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे के अनुसार, पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि कोदसा गांव निवासी हरिशंकर उर्फ ‘जोकर’ मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इमलिया-कोदसा मार्ग पर कुलिया के पास दबिश दी।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब ले जाते मिले। पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि हरिशंकर उर्फ ‘जोकर’ को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान करीब 60 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ गाडरवाड़ा कोतवाली में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लोगों को डराने-धमकाने और हफ्ता वसूली जैसे आरोप भी रहे हैं। करेली थाना क्षेत्र के एक पूर्व मामले में भी वह फरार चल रहा था।

पुलिस ने अवैध शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार साथी की तलाश की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!