नरसिंहपुर। 1 सितंबर 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के करकबेल गांव में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजय प्रजापति उर्फ बस्सू प्रजापति, उम्र 30 वर्ष, निवासी करकबेल के रूप में बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।








