*नरसिंहपुर जिला कांग्रेस में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा, पदाधिकारियों को सौंपे गए नए दायित्व!*

नरसिंहपुर  ! 31 अगस्त 2026  जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों के बीच विभिन्न संगठनात्मक कार्यों का विभाजन किया गया है। जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल की स्वीकृति के बाद यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिला संगठन महासचिव दीवान शैलेंद्र सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार पदाधिकारियों की कार्यक्षमता और संगठन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

संगठन की ओर से बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

जिला संगठन महामंत्री दीवान शैलेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!