*कल्याणपुर तिराहे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत!*

नरसिंहपुर ! 21 अगस्त 2026

नरसिंहपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे कल्याणपुर तिराहे पर डीएम ढाबा के सामने हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राजा चौधरी उर्फ पूनमचंद चौधरी (24 वर्ष), निवासी नयाखेड़ा, थाना स्टेशनगंज तथा अनिल  मेहरा (27 वर्ष), निवासी बंधा, थाना मुंगवानी के रूप में बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसा किस कारण हुआ और दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!