*मल्हापिपरिया में सरपंच की दबंगई का आरोप, आवास योजना की राशि मांगने पर युवक से मारपीट; झांसी घाट ले जाकर फेंकने की साजिश का दावा*!

नरसिंहपुर ! 21 अगस्त 2026

नरसिंहपुर के मल्ह पिपरिया से सरपंच और उनके तीन साथियों पर दबंगई और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित का आरोप है कि आवास योजना की राशि की मांग करने पर उसे पैसे देने से मना किया गया। इसके बाद 19 अगस्त की शाम करीब 7 बजे चार लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाकर मारपीट की और झांसी घाट ले जाकर फेंकने की साजिश रची।

पीड़ित के अनुसार, चारों आरोपी उसे झांसी घाट के पास छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को खेमी थाने पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!