*प्रतिभा एक खोज: कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर अभियान में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी गोलू सोनी ने दी जानकारी देखिये पूरी खबर वीडियो पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर, 3 जून 2026। कांग्रेस कार्यालय नरसिंहपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी गोलू सोनी ने “प्रतिभा एक खोज” अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोशल मीडिया वॉरियर्स की खोज और चयन के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।

 

अभियान के तहत आवेदन प्रक्रिया 31 मई से 15 जून 2026 तक चलेगी। इसके बाद 20 जून से 23 जून 2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे तथा 30 जून 2026 को चयनित प्रतिभागियों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

गोलू सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी, युवाओं और सोशल मीडिया पर सक्रिय नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को अवसर दिया जा रहा है जो संगठन के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कार्य करना चाहते हैं।

इस अभियान में इन्फ्लुएंसर्स, राइटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स, वीडियो एडिटर्स, कार्टूनिस्ट, कवि, लेखक, ब्लॉगर, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, कलाकार, पत्रकार, न्यूज एंकर और रिपोर्टर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला वर्ग, युवाओं तथा रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक योगदान देने का अवसर मिलेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना है।

 

पत्रकार वार्ता में उपस्थित रोहित पटैल ने भी अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इच्छुक लोग नरसिंहपुर कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आवेदन संबंधी गूगल लिंक और अन्य आवश्यक अपडेट शाम तक कांग्रेस के आधिकारिक पेजों पर साझा किए जाएंगे।

 

वहीं वार्ता में युवा नेता रोहित पटैल, अतुल चौरसिया, ईशान राय, गोलू सोनी, आदि शामिल रहे!

 

इस विशेष अभियान की पूरी जानकारी गोलू सोनी और रोहित पटैल ने पोलखोल से बातचीत में दी।

 

👉 देखिए पूरी खबर और विस्तृत जानकारी सिर्फ पोलखोल के वीडियो में।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!