*ई-टोकन बंद, फिर भी खाद नहीं मिली: सुबह 4 बजे से लाइन में लगे किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से की शिकायत!*

नरसिंहपुर। 4  अगस्त 2026 शहर में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। मंगलवार सुबह 4 बजे से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए कतार में लग गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी।

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा ई-टोकन व्यवस्था बंद किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा उन्हें टोकन लाने की बात कही गई। किसानों का कहना है कि जब उन्होंने लाइन में लगकर खाद लेने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल लाइन में लगने से काम नहीं होगा, पहले टोकन लेकर आना होगा।

 

इस विरोधाभासी व्यवस्था से परेशान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण की व्यवस्था स्पष्ट की जाए और बिना किसी भ्रम के सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसानों ने बताया कि खेती का समय चल रहा है और खाद की आवश्यकता सबसे अधिक है। ऐसे समय में अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर किसानों की नजर बनी हुई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!