नरसिंहपुर में CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

नरसिंहपुर। गुरूवार को  जिले के थाना स्टेशनगंज क्षेत्र अंतर्गत NH-44 बायपास पर एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालाघाट से भोपाल जा रहे CRPF वाहन को पीछे से एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में 5 CRPF जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टक्कर किस वाहन ने मारी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!