नरसिंहपुर ! 20 मई 2026
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस, शहर कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कठल पेट्रोल पंप पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को अनूठा रूप देते हुए राहगीरों और आमजन को ‘झालमुरी’ वितरित कर महंगाई के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि यदि सरकार जल्द बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण कर जनता को राहत नहीं देती, तो युवा कांग्रेस उग्र और व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से मध्यम और गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ईशान राय ने कहा कि अनियंत्रित महंगाई का असर देश के युवा और छात्र वर्ग पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम पटेल, अतुल चौरसिया, अजय मालवीय, अरविंद चौबे, संजय राजपूत, राजकुमार नेमा, बबलू खान, अभय राय, बुधराज झारिया, रजनीश सेन, हरीश पांडे, प्रदेश सचिव जितेंद्र लोधी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम ठाकुर, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद








