नरसिंहपुर! 30 जुलाई 2026
मुख्य आरोपी आनंद पटेल को फरार कराने में सहयोग करने वाला मुकेश लोधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को सुआतला थाना क्षेत्र में हाईवा से 5 लोगों की मौत के मामले में जांच के दौरान यह सामने आया कि घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश रची गई थी। इसी मामले में पहले 11 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।
जांच में आरोप है कि मुख्य आरोपी आनंद पटेल को फरार होने में मुकेश लोधी (निवासी बुधगांव) ने अपनी थार गाड़ी उपलब्ध कराकर मदद की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पोलखोल अपडेट:
अब तक इस बहुचर्चित मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है और आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।








