*जमीन पर कब्जे के आरोप के बीच फरसे से हमला, 57 वर्षीय किसान गंभीर घायल!*

नरसिंहपुर। 31 जुलाई 2026 जिले के साईंंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुआर में जमीन विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। घायल कमलेश पटैल (57 वर्ष), पिता छोटेलाल पटैल ने आरोप लगाया है कि प्रहलाद पटैल और चैन सिंह पटैल उसकी करीब ढाई एकड़ जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।

पीड़ित के अनुसार, इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने उस पर फरसे से हमला कर दिया। हमले में कमलेश पटैल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के बयान सामने आना बाकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!