*ब्रेकिंग पोलखोल* *तेज आंधी में सड़क पर गिरा विशाल सूचनात्मक बोर्ड, बाल-बाल बचे राहगीर; गोटेगांव में टला बड़ा हादसा*!

नरसिंहपुर ! 9 जून 2026

गोटेगांव। मंगलवार को तेज आंधी और तेज हवाओं के चलते पेट्रोल पंप के पास लगा एक बड़ा सूचनात्मक बोर्ड अचानक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन सौभाग्य से कोई इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

बोर्ड गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि यदि उसी समय कोई वाहन या राहगीर वहां से गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सूचनात्मक बोर्डों और होर्डिंग्स की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बरसात और आंधी के मौसम में ऐसे ढीले या जर्जर बोर्ड कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!