नरसिंहपुर। 20 जुलाई 2026 जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई थी, अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। मृतकों के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों का कहना है कि पावला निवासी एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी कारण घटना को लेकर उन्हें संदेह है।
गौरतलब है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक जबलपुर जिले के निवासी थे और नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास नेशनल हाईवे-45 किनारे रुकने के दौरान तेज रफ्तार हाईवा (डंपर) की चपेट में आने से छह युवक घायल हुए थे। इनमें से चार युवकों. की मौत की खबर प्राप्त हुई!
घटना के बाद एसपी मीना asp संदीप भूरिया, सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। अब परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हत्या या रंजिश के कोण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार प्रारंभिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। हत्या की आशंका की पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामला जांच के अधीन है।








