नरसिंहपुर ! 20 जुलाई 2026
1. NH-45 पर दर्दनाक हादसा, 4 युवकों की मौत
जबलपुर के छह युवक हाथीनाला वॉटरफॉल से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2. बरोदा फाटक के पास रेलवे लाइन पर घायल युवक मिला
गोटेगांव क्षेत्र में डाउन रेलवे लाइन पर एक युवक घायल अवस्था में मिला। 108 एंबुलेंस ने समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक ने अपना नाम अभिलाष मरावी, निवासी बालाघाट बताया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
3. महंगे मक्का बीज ने किसानों को दिया झटका
महंगे दामों पर खरीदे गए मक्का बीज की बोनी के बाद भी अंकुरण नहीं होने से किसान परेशान हैं। कृषि विभाग ने जांच टीम गठित कर दी है और दोषी पाए जाने पर कंपनी व विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
4. अनंतराम पांडे तिराहे पर गंदगी का अंबार
अष्टांग चिकित्सालय के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई और नियमित कचरा उठाने की मांग की है।
5. ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत स्मैक तस्कर गिरफ्तार
नरसिंहपुर पुलिस ने 11.10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई गई है।
6. छह पेटी अवैध देशी शराब जब्त
कोतवाली पुलिस ने अलग कार्रवाई में छह पेटी अवैध देशी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
7. नशे के कारोबार की सूचना देने की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार की जानकारी मिलने पर नारकोटिक्स हेल्पलाइन पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।








