*ब्रेकिंग पोलखोल* *गोटेगांव में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार! 5 हजार लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा!”*

नरसिंहपुर! 1 जून 2026
गोटेगांव (नरसिंहपुर)। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने गोटेगांव में एक पटवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पडरिया मुख्य हल्का के पटवारी घनश्याम गढ़वाल ने जमीन के नामांतरण के एवज में प्रार्थी संदीप ठाकुर से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ठाकुर ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में की।
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार प्रार्थी संदीप ठाकुर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेकर पटवारी के पास पहुंचे। जैसे ही पटवारी ने रुपये अपने हाथ में लिए, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसमें रासायनिक परीक्षण के बाद उसके हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

 

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं क्षेत्र के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में भी इस कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!