नरसिंहपुर ! 21 मई 2026
बरमान रेत घाट के पास गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार 18 से 22 वर्ष उम्र के दो युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद नाविक ब्रजेश नौरिया, रोहित नौरिया सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि सुरक्षित बाहर निकलने के बाद दोनों युवक घबराहट में वहां से चले गए।
क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत घाट और नदी किनारे सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान देने की जरूरत है।
पोलखोल | आपके आसपास की हर बड़ी खबर








