📍नरसिंहपुर | 7 मई 2026
नरसिंहपुर जिले के बरमान रेत घाट के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ग्राम जमाणा तहसील गाडरवारा निवासी केशव प्रजापति गहरे पानी में डूब गए। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
🗣️ कुछ देर पहले शाम लगभग 6 बजे नाविकों गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला ¡
➡️ घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के साथ करेली पोस्टमार्टम रूम भेजा गया।








