ब्रेकिंग पोलखोल: बरमान रेत घाट पर फिर बड़ा हादसा! नहाते समय गहरे पानी में डूबा युवक, दोस्तों के सामने हुई दर्दनाक मौत,नाविकों के प्रयास भी नाकाम!

नरसिंहपुर ! 23 मई 2026

कुछ देर पहले बरमान रेत घाट पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था और इसी दौरान यह घटना हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा उसी स्थान पर हुआ है जो दीपेश्वर मंदिर के सामने स्थित है। यहां पानी की धारा बेहद तेज रहती है, और पहले भी इसी स्पॉट पर कई हादसे हो चुके हैं। लोगों द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोग नहाने के लिए यहां उतर जाते हैं, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और नाविकों ने युवक को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। युवक के साथ आए लोगों ने उसे तुरंत बरमान कलां स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग इस स्थान पर बैरिकेडिंग और सख्त रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!