*ब्रेकिंग नरसिंहपुर* *पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 90 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोतवाली से बरमान तक बदले कई महत्वपूर्ण चेहरे!*

नरसिंहपुर! 7 जून 2026 जिले के पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लगभग 90 पुलिस अधिकारियों, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। लंबे समय से एक ही अनुभाग एवं स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में भेजा गया है, जबकि कई थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

बरमान चौकी प्रभारी आशीष बापचे का स्थानांतरण थाना कोतवाली किया गया है, वहीं थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक मनीष मरावी को बरमान चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चीचली, सुआतला, डोंगरगांव, करेली और गोटेगांव थानों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर कार्यप्रणाली में और अधिक प्रभावशीलता लाने का प्रयास किया गया है।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!