नरसिंहपुर! 7 जून 2026
आज की प्रमुख खबरें
नरसिंहपुर पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने नरसिंहपुर पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए।
चिनकी में युवक की संदिग्ध मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चिनकी में 29 वर्षीय युवक पुरुषोत्तम लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत
ग्राम कुम्हड़ी निवासी 65 वर्षीय पोहप सिंह मेहरा की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे दवाई लेने घर से निकले थे।
देवरी में नशा मुक्त भारत अभियान
ग्राम पंचायत देवरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई।
पुलिस लाइन में विशाल रक्तदान शिविर
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
पुलिस सम्मेलन में जनसेवा का संदेश
पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में डीआईजी राकेश कुमार सिंह और एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नव आरक्षकों को अनुशासन और जनसेवा का संदेश दिया गया।
पोलखोल न्यूज़ को चाहिए संवाददाता
नरसिंहपुर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से समाजहित में कार्य करने वाले युवक-युवतियों को पोलखोल न्यूज़ से जुड़ने का अवसर। इच्छुक उम्मीदवार 7000722911 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
फिलहाल इतना ही। ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित की खबरों के लिए देखते रहिए पोलखोल न्यूज़।








