*ब्रेकिंग | गोटेगांव में जीएसटी टीम की के कार्रवाई करोड़ों रुपये की संभावित कर चोरी की जांच की चर्चा!*

नरसिंहपुर। 2  अगस्त 2026  जिले की गोटेगांव तहसील में पिछले दो दिनों से जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान लगभग 140 करोड़ रुपये की संभावित जीएसटी चोरी से जुड़े मामले की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों का यह भी दावा है कि जांच का दायरा करीब तीन व्यक्तियों/फर्मों तक पहुंचा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले के तार चिनकी बांध से जुड़े कुछ कार्यों या लेन-देन से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में जीएसटी विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है।

 

फिलहाल विभागीय कार्रवाई जारी है और वास्तविक तथ्य जांच पूरी होने तथा आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पोलखोल न्यूज़ इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही विभाग की आधिकारिक पुष्टि या प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त होगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

 

(नोट: यह समाचार विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि शेष है।)

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!