*आधी रात खूनी वारदात! युवक की हत्या से सनसनी, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग!*

नरसिंहपुर! 16  अगस्त 2026  जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक गाडरवारा के राजीव वार्ड का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या के पीछे अवैध संबंधों के शक को वजह बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मृतक के परिजन गाडरवारा थाने पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

 

डोंगरगांव थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी के उसके साढ़ू भाई के साथ कथित अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया। वहीं हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन गाडरवारा थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया।

 

परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!