*प्रेम संबंधों के विवाद में हत्या, 24 घंटे में डोंगरगांव पुलिस ने सुलझाई अंधी हत्या की गुत्थी!*

नरसिंहपुर। 17  अगस्त 2026  जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद का परिणाम थी। मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र और एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को ग्राम चोरवरहटा जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक के पेट पर चाकू से वार के निशान मिले। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी और उसके जीजा वीरेन्द्र के बीच कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक करीब सात महीने पहले महिला वीरेन्द्र के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में बच्चों के कारण वह अपने पति के पास वापस लौट आई। आरोप है कि महिला के वापस लौटने से वीरेन्द्र नाराज था और इसी विवाद के चलते उसने एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक के साथ मिलकर मृतक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने वीरेन्द्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद वीरेन्द्र और एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई और विस्तृत विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका बताई है। मामले का विस्तृत खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!