*नरसिंहपुर में छात्राओं को परेशान कर हुड़दंग करने से रोकने पर ऑटो चालक से मारपीट, चाकू से हमला; ऑटो चालक संघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग!*

नरसिंहपुर। 15  अगस्त 2026  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद कुछ छात्राएं चर्च ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम देखने पहुंची थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्राएं ऑटो चालक हसीन खान, निवासी बहोरीपार, के ऑटो से अपने घर लौट रही थीं।

 

बताया जा रहा है कि हाईवे पर कुछ युवकों ने ऑटो के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां चलाते हुए छात्राओं को परेशान करने और हुड़दंग करने का प्रयास किया। ऑटो चालक हसीन खान ने युवकों को छात्राओं को परेशान करने और हुड़दंग करने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

 

आरोप है कि युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान ऑटो में छात्राएं भी मौजूद थीं, जिससे उनमें भय का माहौल बन गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ऑटो चालक संघ के सदस्य तत्काल स्टेशनगंज थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

वहीं, ऑटो चालक संघ और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। छात्राओं को परेशान करने, हुड़दंग करने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!