नरसिंहपुर। 18 सितम्बर 2026 मंगलौर से बलिया (उत्तर प्रदेश) जा रहे 45 वर्षीय यात्री की नरसिंहपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव, पिता कृष्ण यादव, निवासी नगबा, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव अपने एक साथी के साथ एलटीटी एक्सप्रेस से अपने गृहग्राम बलिया जा रहे थे। उनके साथी के अनुसार इटारसी पहुंचने के बाद जितेंद्र की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इसके बाद नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान जितेंद्र यादव की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।








