नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले में एक और महिला के गुमशुदा होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार श्रीमती सरोज साहू, उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष, दिनांक 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच घर से कहीं चली गई थीं। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी हैं।
परिजनों द्वारा उनकी तलाश अपने स्तर पर की गई, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर में भी दिए जाने की बात परिजनों ने बताई है।
परिजनों ने पोलखोल न्यूज़ के माध्यम से आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सरोज साहू दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों को 9340288558 पर सूचना दें।
परिजनों को उम्मीद है कि आमजन के सहयोग से उनकी माता जी का जल्द पता लगाया जा सकेगा।
पोलखोल न्यूज़ की अपील: यदि आपको सरोज साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें और इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।









