*ननरसिंहपुर: यादव कॉलोनी से 57 वर्षीय पार्वती बाई कहार लापता, 10 सितंबर से परिजन चिंतित; जानकारी मिले तो इन नंबरों पर करें संपर्क !*

नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 यादव कॉलोनी गली नंबर 7 निवासी करीब 57 वर्षीय पार्वती बाई कहार के 10 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3 बजे से लापता होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार वह अपने घर से बाहर गई थीं, जिसके बाद अब तक वापस नहीं लौटी हैं।

बताया जा रहा है कि पार्वती बाई को आखिरी बार संभवतः कठल पेट्रोल पंप के आसपास शाम करीब 3:30 बजे देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार उनकी तलाश कर रहा है और उनके लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं।

परिजनों द्वारा मामले की शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।
यदि किसी व्यक्ति को पार्वती बाई के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या उन्हें कहीं देखा गया हो, तो कृपया तत्काल परिजनों से इन नंबरों पर संपर्क करें:

📞 9589755904
📞 9522904860

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें, ताकि पार्वती बाई को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!