नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत चौकी झौतेश्वर के ग्राम उमरिया श्रीनगर क्षेत्र में जेवर उठाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में 21 वर्षीय नीतेश पटैल और उनकी मां विद्या बाई पति राजेंद्र सिंह पटैल, उम्र करीब 45 वर्ष, ने कुछ लोगों पर मारपीट करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, जेवर उठाने को लेकर हुए विवाद के दौरान थम्मन सिंह पटैल, परमानंद पटैल और जालम सिंह पटैल, निवासी उमरिया, द्वारा मां-बेटे के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और धमकी दी गई।
मां-बेटे ने पोलखोल से बातचीत में घटना को लेकर अपनी बात रखी और पूरे मामले की जानकारी दी।
हालांकि, घटना के संबंध में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के कथन पर आधारित हैं। मामले में संबंधित दूसरे पक्ष का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।








