*वायरल पोस्ट में GST कार्यालय का जिक्र, ‘हरिओम’ कौन? 5.50 लाख रुपये के उल्लेख से उठे सवाल!*

नरसिंहपुर। 8 अगस्त 2026  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में नरसिंहपुर के सेल टैक्स (GST) कार्यालय का उल्लेख करते हुए ‘हरिओम’ नाम का जिक्र किया गया है। पोस्ट में फाइल निपटाने के नाम पर कथित तौर पर व्यापारी से रकम लिए जाने तथा एक अधिकारी के नाम पर भी राशि लिए जाने का दावा किया गया है।

वायरल पोस्ट में 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट में उल्लेखित हरिओम कौन हैं और किस अधिकारी की ओर संकेत किया गया है।

ऐसे में वायरल दावों को तथ्य मानने के बजाय पूरे मामले की जांच जरूरी है। संबंधित विभाग अथवा सक्षम जांच एजेंसी की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल पोस्ट में किए गए दावों में कितनी सच्चाई है।

समाचार का उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि वायरल पोस्ट में उठाए गए सवालों को सामने रखना है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच के निष्कर्षों से ही होगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!