*जिले को झकझोर देने वाली घटना पर SNPS स्कूल में शोक सभा, पीड़ित परिवार के प्रति जताई संवेदना!*

नरसिंहपुर। 7 अगस्त 2026  जिले को झकझोर देने वाली मासूम बालिका की दुखद मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल (SNPS) में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के संस्थापक संजय नेमा, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने दिवंगत बालिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विद्यालय परिवार ने इस दुखद घटना को समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सामूहिक जागरूकता और संवेदनशीलता की आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यालय के संस्थापक संजय नेमा ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे जिले का दुःख है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश जाए।

विद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति तथा उसके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा का समापन मौन श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!