*गोटेगांव: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और सोने के जेवर ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार!*

नरसिंहपुर। 7  अगस्त 2026  गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरपानी निवासी मुन्नालाल लोधी ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत देकर गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, सोने के जेवर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, घटना 5 अगस्त 2026 की रात की बताई गई है। आवेदक का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपित बंदूक लेकर उसके घर में घुस आए। उस समय वह घर में अकेला था। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा घर में रखे कूलर, ड्रेसिंग टेबल, पलंग, बर्तन, बाथरूम के गेट और मकान के अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ की।

आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि आरोपित घर में रखी पेटी का ताला तोड़कर उसकी पुत्रवधू के सोने के जेवर, जिनमें हार, मंगलसूत्र, चूड़ियां और अन्य आभूषण शामिल थे, अपने साथ ले गए। पीड़ित ने घर-गृहस्थी के सामान सहित करीब एक लाख रुपये के नुकसान का भी आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद आरोपितों ने दोबारा हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, कथित रूप से ले जाए गए जेवर बरामद कराने तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर सामने आया है। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!