गोटेगांव थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका; पुलिस जांच जारी

नरसिंहपुर। 6 अगस्त 2026 जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!