नरसिंहपुर ! 6 अगस्त 2026
गोटेगांव। गोटेगांव क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश और शोक है। परिजनों का आरोप है कि 5 अगस्त को लंच टाइम के दौरान एक व्यक्ति बच्ची को स्कूल से यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पिता ने बुलाया है। शाम तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर स्कूल की ओर से परिजनों को सूचना दी गई कि बच्ची का बैग स्कूल में रखा है और वह किसी व्यक्ति के साथ चली गई थी।
इसके बाद परिजनों ने गोटेगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और देर शाम जंगल क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
वहीं जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष रूद्रेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। और मामले को प्रशासन फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाऐ
पोलखोल से बातचीत में पीड़ित परिजनों ने घटना को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की और न्याय की गुहार लगाई। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी








