नरसिंहपुर ! 5 अगस्त 2026
1. वायरल वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नरसिंहपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने घर में घुसकर धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
2. विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन
नरसिंहपुर के सुभाष पार्क में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा और संत-महात्माओं के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव और कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
3. केरपानी और उमरिया को स्वास्थ्य की बड़ी सौगात
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केरपानी और उमरिया में 2 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बने दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
4. जल्द खुलेगा श्रमोदय आदर्श आईटीआई
नरसिंहपुर में जल्द ही श्रमोदय आदर्श आईटीआई की शुरुआत होने जा रही है। अधिकारियों ने श्रमिकों से श्रमिक कार्ड बनवाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।
5. 7 अगस्त से जन-विश्वास अभियान
जिले में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुरू होगा। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारी आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। वहीं जिले में अब तक 370.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गाडरवारा में सबसे अधिक 474 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।








