*ब्रेकिंग -पोलखोल* *हाथीनाला हाईवे हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, ज्ञात हो की पोलखोल ने सुबह ही बता दिया था की इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं..!*

नरसिंहपुर! 30 जुलाई 2026
मुख्य आरोपी आनंद पटेल को फरार कराने में सहयोग करने वाला मुकेश लोधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को सुआतला थाना क्षेत्र में हाईवा से 5 लोगों की मौत के मामले में जांच के दौरान यह सामने आया कि घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश रची गई थी। इसी मामले में पहले 11 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

जांच में आरोप है कि मुख्य आरोपी आनंद पटेल को फरार होने में मुकेश लोधी (निवासी बुधगांव) ने अपनी थार गाड़ी उपलब्ध कराकर मदद की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पोलखोल अपडेट:
अब तक इस बहुचर्चित मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है और आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!