*ब्रेकिंग -पोलखोल नरसिंहपुर में 4 युवकों की मौत के मामले ने लिया नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*!

नरसिंहपुर। 20  जुलाई 2026  जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई थी, अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। मृतकों के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों का कहना है कि पावला निवासी एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी कारण घटना को लेकर उन्हें संदेह है।

 

गौरतलब है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक जबलपुर जिले के निवासी थे और नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास नेशनल हाईवे-45 किनारे रुकने के दौरान तेज रफ्तार हाईवा (डंपर) की चपेट में आने से छह युवक घायल हुए थे। इनमें से चार युवकों. की मौत की खबर प्राप्त हुई!

 

घटना के बाद एसपी मीना asp संदीप भूरिया, सहित  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। अब परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हत्या या रंजिश के कोण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह समाचार प्रारंभिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। हत्या की आशंका की पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामला जांच के अधीन है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!