*पैदल महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, बस चालक की सूझबूझ से बची मदद की उम्मीद!*

नरसिंहपुर ! 14 जुलाई 2026
उमरिया। जिले से एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां पैदल जा रही एक वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय कल्लू बाई चौधरी पैदल जा रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद एक बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल महिला की मदद के लिए आगे आया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कल्लू बाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद बस चालक की सूझबूझ और मानवता की लोगों ने सराहना की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!