नरसिंहपुर सालीचौका। 14 जुलाई 2026 खेत के रास्ते के विवाद को लेकर किसान भुवन वर्मा द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और किसान गाडरवारा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
पीड़ितों का आरोप है कि वर्षों से उपयोग में आ रहे खेत के रास्ते को बंद किए जाने से कई किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते का स्थायी समाधान कर न्याय दिलाने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच और समस्या के निराकरण के निर्देश दिए हैं। वहीं किसान भुवन वर्मा ने कहा कि यदि रास्ते का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
फिलहाल राजस्व टीम द्वारा मौके की जांच की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।








