नरसिंहपुर में नशे के सौदागर पर शिकंजा! तिंदनी रोड नहर के पास 10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

नरसिंहपुर। 10 जुलाई 2026 जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस अपराधियों की तलाश एवं गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिंदनी रोड नहर के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी प्रवेश मेहरा पिता आशीष मेहरा, उम्र 21 वर्ष, निवासी तलापार, थाना कोतवाली नरसिंहपुर के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत और इससे जुड़े अवैध नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

नरसिंहपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!