नरसिंहपुर। 8 जुलाई 2026 जिले के ग्राम बचई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर एक दुकान में अवैध तरीके से शराब बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो दर्शक द्वारा पोलखोल न्यूज़ को उपलब्ध कराया गया है।
वीडियो में कुछ महिलाएं एक काउंटर से शराब की बोतल निकालकर उसे काउंटर पर रखते हुए दिखाई दे रही हैं और कथित अवैध बिक्री का आरोप लगा रही हैं। हालांकि पोलखोल न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत है। मामले में आबकारी विभाग और प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पोलखोल न्यूज़ अपील करता है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ निष्कर्ष निकालने से पहले संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जाना चाहिए।








