*7 अगस्त को होगी म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026, 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीयन!*

नरसिंहपुर। 7  जुलाई 2026  मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से “मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026” का आयोजन 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को जिला स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों, महापुरुषों, कला एवं प्राकृतिक धरोहर से परिचित कराना और पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिता में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय अपने तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों की टीम बनाकर 25 जुलाई 2026, शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का पहला चरण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नरसिंहपुर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा के रूप में होगा। इसमें चयनित छह टीमें दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), नरसिंहपुर में आयोजित ऑडियो-विजुअल राउंड में भाग लेंगी। विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होगी।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राजीव किशोर श्रीवास्तव को क्विज प्रभारी तथा डॉ. अशोक उदेनिया को क्विज मास्टर नियुक्त किया गया है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेता एवं उपविजेता टीमों को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने के लिए आकर्षक उपहार कूपन भी प्रदान किए जाएंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!