*ब्रेकिंग पोलखोल: करेली में कंटेनरों की लंबी कतार, पेट्रोल-डीजल लेने उमड़े लोग!*

नरसिंहपुर ! 11 जून 2026

करेली, नरसिंहपुर। तहसील करेली स्थित एक निजी पेट्रोल पंप का वीडियो गुरुवार 11 जून को पोलखोल न्यूज़ को एक दर्शक द्वारा भेजा गया। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग छोटे-छोटे कंटेनर, कुप्पे और डिब्बे लेकर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप परिसर में लंबी लाइन लगी हुई है और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग वाहनों के बजाय कंटेनरों में ईंधन भरवाने पहुंचे हैं, जिससे पंप पर असामान्य भीड़ का माहौल नजर आ रहा है।

हालांकि भीड़ लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता की चर्चा भी सामने आ रही है।

 

पोलखोल न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो गुरुवार 11 जून का बताया जा रहा है। मामले को लेकर संबंधित विभाग की निजी पंप संचालक की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!