*ब्रेकिंग पोलखोल* *गोटेगांव में दिनदहाड़े ठगी, किराना व्यापारी की सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए शातिर बदमाश!*

नरसिंहपुर! 11 जून 2026

गोटेगांव के बैलहाई रोड पर एक किराना व्यापारी को बातों में उलझाकर ठगों ने सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी ने पहले व्यापारी को अपने झांसे में लिया, फिर अंगूठी गल्ले में रखवाई और मौका मिलते ही उसे निकालकर साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस की अपील: अजनबियों की बातों में आकर अपनी कीमती वस्तुएं न उतारें और सतर्क रहें।

#BreakingPolKhol #Narsinghpur #CrimeNews #

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!