*शादी समारोह से लापता हुई महिला, पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार!* पोलखोल

नरसिंहपुर। 10 जून 2026 जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने संबंधी शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए उसकी तलाश कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक  का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ 7 मई 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि समारोह के दौरान उसकी पत्नी किसी बहाने से बाहर गई, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में राहुल, सुनील एवं उसके कुछ साथियों के नामों का उल्लेख करते हुए पत्नी को अपने साथ ले जाने का संदेह व्यक्त किया है। आवेदक का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना गाडरवारा एवं साईंखेड़ा में सूचना दी थी, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

आवेदन के अनुसार घटना को लगभग 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है। इससे परिवार चिंतित और परेशान है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कर लापता महिला की शीघ्र तलाश कराने तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!